केरल में एक भाजपा कार्यकर्ता रमिथ की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। कन्नूर में एक भीड़ ने रमिथ पर हमला किया जिसमें वह घायल हो गए। हमले के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई।
भाजपा ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए निंदा की है। भाजपा के राज्य प्रवक्ता एम एस कुमार ने सीपीएम कार्यकर्ताओं पर इस कथित हत्या का आरोप लगाया। भाजपा ने केरल में कल राज्य व्यापी हड़ताल की घोषणा की है।
भारतीय जनता पार्टी ने केरल के कन्नूर में एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या पर दुख जताया है। भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा ने कहा कि इस मामले की जल्द जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।