नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के चांदनी चैक संसदीय क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं ने केजरीवाल को सद्बुद्धि देंने के लिए दो विभिन्न कार्यक्रम किये। दिल्ली भाजपा के केशवपुरम जिला अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा के नेतृत्व “ईश्वर केजरीवाल को सद्बुद्धि दें” कार्यक्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं के साथ 108 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर केजरीवाल को दिल्ली के हित में विकास कार्य करने की सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर निगम पार्षद श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्री किशन बेमाड़, श्री तिलकराम गुप्ता, श्री सुरेश गर्ग, श्रीमती रेनू कम्बोज, श्रीमती नीलम कम्बोज, जिला महामंत्री श्री वीरेन्द्र गोयल, श्री नितिन बत्रा, श्री महेश अवाना, श्री शशि जेटली, मंडल अध्यक्षों के साथ सैकड़ों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
चांदनी चैक जिला अध्यक्ष श्री सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चैक के ऐतिहासिक घंटाघर में केजरीवाल को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारी बहुमत से केजरीवाल सरकार बनाई थी किन्तु आम आदमी पार्टी नेताआंे ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के काले कारनामों की रोज पोल खुल रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री प्रवीण जैन एवं श्री वेद प्रकाश गुप्ता के साथ सैकड़ों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।