आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद् नाइक ने आज यहां ‘योगा एंड इस्लाम’ पुस्तक का विमोचन किया।
इस पुस्तक का संकलन डॉ. इमरान चौधरी और श्री अभिजीत सिंह ने किया है। इसका प्रकाशन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि योग का धर्म से कोई वास्ता नहीं है और यह सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत है।
श्री नाइक ने एक बार फिर सभी से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने और योग को अपने जीवन का अंग बनाने का अनुरोध किया है।