भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री तरूण चुग ने बयान जारी कर संसद मे गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा आंतकवाद के खिलाफ दिये जा रहे व1तव्य के बीच कांग्रेस के संासदो द्वारा हंगामा करने की तीव्र आलोचना की। श्री चुग ने कहा कि आन्तरिक समस्याओ को लेकर विपक्ष का विरोध करना किसी सीमा तक स्वीकार्य हो सकता है परन्तु जब देश विरोधी ताकते विशेष रूप से पाकिस्तान द्वारा प्रत्यक्ष रूप से अन्र्तराष्ट्रीय सीमा का उल्ंलघन हुआ हो और दीनानगर मे पाकिस्तानी फिदायीन हमारे सात निर्दोष, नीरिह लोगो का नरसंहार करने, लोगो मे दहशत फैलाने, पंजाब के आपसी भाईचारे मे भ्रम पैदा करने की भावना से काम कर रहे हो तब देश की संसद मे इस मुद्दे पर हंगामा करके कांग्रेस ने देश विरोधी श1ितयो के हाथो मे खेलने का काम किया है। श्री चुग ने कहा कि विदेश नीति पर और विशेष रूप से पाकिस्तान प्रायोजित आंतकवाद के खिलाफ विगत मे भारतीय संसद के सर्वस6मति से प्रस्ताव पास करने के कई उदाहरण मिल सकते है। श्री चुग ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी पर आंतकवाद के मुद्दे पर घृणित, देश के हि8ाो के खिलाफ, ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस पाटी्र लोकसभा चुनावो मे अपनी शर्मनाक हार को पचा नही पा रही है जिसमे उनकी पार्टी को इतिहास की सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा था। श्री चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व को विश्व ने भारत की छवि को मजबुत राष्ट्र के रूप मे स्वीकार किया है। श्री चुग ने कहा कि दीनानगर मे सुरक्षा बलो तथा पंजाब पुलिस ने मिल कर पाकिस्तान से आये तीनो फिदायीन को मार कर पाकिस्तान मे बैठे उनके आकाओ को स्पष्ट सन्देश भेज दिया है कि १२५ करोड़ भारतवासी इस प्रकार की घटनाओ का मुंह तोड़ जवाब देने मे तनिक भी सन्कोच नही करेगे।