सुदेश कुमारी कंडा : जीवन में समस्याओं का आना-जाना लगा रहता है। इनमें से कुछ समस्याएं घर के वास्तु दोषों के कारण भी होती है। इन वास्तु दोषों को बहुत छोटे-छोटे उपाय कर दूर किया जा सकता है। ये उपाय न तो ज्यादा मंहगे हैं और न हीं इनहें करने के लिए घर में तोड़-फोड़ की आवश्यकता होती है। आज हम आपको ऐसे ही छोटे-छोटे वास्तु उपायों के बारे में बता रहे हैं।
1- घर में जो घडिय़ां बंद पड़ी हों, उन्हें या तो घर से हटा दें या चालू करें। बंद घडिय़ां हानिकारक होती हैं। इनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। घर के पूर्वोत्तर कोण में तालाब या फव्वारा शुभ होता है। इसके पानी का बहाव घर की ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर।
2- घर को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त रखने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भर कर रखें और हर चौबीस घंटे के बाद नमक बदल दें। अपने ऑफिस में पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी ड्रैगन की एक मूर्ति रखें। इससे ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त होगा। कमरों में पूरे फर्श को घेरते हुए कालीन आदि बिछाने से लाभदायक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।
3- घर या दफ्तर में झाड़ू का जब इस्तेमाल न हो रहा हो, तब उसे नजऱों के सामने से हटाकर रखें। यदि घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो तो उसके ऊपर बाहर की तरफ घोड़े की नाल लगा देना चाहिए। इससे सुरक्षा एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
4- यदि आपके घर की पूर्व दिशा में कोई दोष रह गया हो और उसके कारण दु:ख एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हो, तो उसे दूर करने के लिए पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र की स्थापना करें तथा रोज सुबह सूर्य को अघ्र्य देकर सूर्य की उपासना करें।
5- वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है। इससे धन में लगातार बढ़ोतरी होती रहती है लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ये तिजोरी सभी को नजर नहीं आनी चाहिए यानी किसी ऐसे स्थान पर इसे रखें जहां केवल घर वालों की ही पहुंच हो।
6- वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखना बहुत शुभ माना गया है। कृष्ण की बांसुरी सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक मानी गई है। मान्यता है कि बांसुरी में से गुजर कर नकारात्मक ऊर्जा शुभ ऊर्जा में बदल जाती है। साथ ही बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक है। घर के मुख्य द्वार के समीप बांसुरी अवश्य लटकाएं।
7- दुकान या ऑफिस की तिजोरी के पास महालक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाएं। दुकान खुलते ही लक्ष्मीजी की पूजा करके गद्दी पर बैठें।
8- घर के उत्तर-पूर्व भाग में तुलसी, मनीप्लांट, चमेली जैसे पौधे गमले में लगाएं। घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
श्रीमती सुदेश कुमारी कंडा