सनातम धर्म प्रचार मण्डल की और से सेक्टर 56 चंडीगढ़ में अखंड रामायण जी का पाठ करवाया गया । रामायण जी के पाठ को मधुर बाणी से कल्याणकारी संत श्री गिरि जी महाराज यमुनानगर वालों ने अपनी मधुर बाणी
से भक्तों को पाठ सुनाया भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम में श्रेष्ठतम थे। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी मानव जीवन को कृतार्थ करते हैं। साथ ही महावीर हनुमान जी द्वारा प्रभु श्री राम की सेवा भक्त और भगवान के संबध के सेवा का उदाहरण है। -भक्त व भगवान के प्रेम का उदाहरण देते हुए प्रवचन श्रोताओं महावीर बजरंगबली व प्रभु श्री राम के प्रेम भाव को वर्णित किया। साथ ही उन्हें भक्त की भक्ति में भगवान के प्रेम भाव का भी वर्णन किया इस दौरान 24 घंटे होने वाले श्रीराम नाम संकीर्तन के जाप की शुरुआत की गई।अखंड रामायण जी का पाठ शानिवार सुबह से आरम्भ कर रविवार की सुबह को पाठ समापन प्रसाद का भोग लगा कर किया गया रविवार दोपहर को सनातम धर्म प्रचार मंडल की और से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया इस मोके मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 11 के पार्षद दर्शन कुमार गर्ग, एडवोकेट नीतिन वर्मा, नावेद अहमद ननु, अशोका स्टूडियो से अशोक कुमार, हरियाणा सभा से ईशवर शर्मा, सनातम धर्म प्रचार मण्डल के मेंबर्स कृषण प्रिया,सुनीता पडियाल व् होंसला प्रसाद व् राम जी के भक्तो ने रामायण जी का पाठ बड़ी श्रदा भाव से सुना ।