रूस की दो दिनों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा कि रूस भारत का सच्चा दोस्त है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में देर रात मास्को में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोगों ने भाग लिया। भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को उकेरते इस ‘फ्रेंडस ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम में कई रंग देखने को मिले।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस को भारत का सच्चा दोस्त बताया।
उन्होंने कहा कि रूस ही हमारे साथ हमेशा शक्ति की तरह खड़ा रहा।