मुंबई। “चिता जीत कुन डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन” के चेयरमैन,बॉलीवुड फिल्मों के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और वर्ल्ड फेमस ग्रांडमास्टर चिता यज्ञेश शेट्टी को मलेशिया की लैंड स्क्वायर न्यूट्रा प्राइवेट लिमिटेड के हनी ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। जिसके लिए ६ मार्च २०१६ को मलेशिया के मणिपाल अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर कंपनी के एम डी प्रसाद शेट्टी, मणिपाल अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ. पलंग राव, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट (आयुर्वेदा) के.जे. मलगी,ब्रांड एम्बेसडर यज्ञेश शेट्टी मौजूद थे। और उन्होंने चिता नीम हनी और चिता ड्रैगन हनी लांच किया। जिसमे नीम से नीम हनी बना है और ड्रैगन फ्रूट से ड्रैगन हनी बनाया गया है।
इस अवसर पर चिता यज्ञेश शेट्टी ने कहा,” किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मैं इस कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बना। यह कंपनी किसानों को नीम का पौधा देगी और उसके लिए सब कुछ देगी, जिसे किसान अपने खेतों के चारों ओर (किनारे पर) लगाएंगे और उसका रखरखाव करेंगे। उसमे से जो हनी(शहद) निकलेगा उसका पैसा कंपनी किसानों को देगी।चिता नीम हनी से लोगों की डायबिटिक (मधुमेह) की, त्वचा, ब्लड इत्यादि की बीमारियों ठीक हो सकेगा। इसके लिए अभी देहरादून और कर्नाटक के किसानों को तैयार किया गया है। धीरे धीरे पुरे देश के किसानों को इसका फायदा मिलेगा। “