भारतीय धरोहर भारत के समृद्ध ज्ञान विज्ञान और पर पराओं पर शोध, संरक्षण एवं उसके प्रचार प्रसार में संलग्न संस्थान है। प्राचीन काल में ऋषियों ने समाज को स पन्न और प्रसन्न बनाने के लिए अनेक प्रयोग किए थे। वास्तु, अर्थशास्त्र, गणित, व्याकरण, आयुर्वेद, शल्यक्रिया, नाड़ी विज्ञान, उत्तम संतान प्राप्ति का विज्ञान, वस्त्र विज्ञान, रसायन विज्ञान, स्थापत्य, धातु शिल्प जैसे अनेकों अनुसंधान भारत की विशेषता रहे हैं। कहते हैं समाज जिस काल में तकनीकी रूप से सक्षम होता है उस समय वहां स पन्नता होती है। इसी कारण हमारा देश समृद्ध था। भारतीय ऋषियों के द्वारा किए गए उन कार्यों को लोगों के सामने लाना, उस पर शोध करना एवं उनका प्रचार-प्रसार करना भारतीय धरोहर का लक्ष्य है।