भारतीय सेना ने आज कार निकोबार द्वीप से ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूस मिसाईल के आधुनिक संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ब्रह्मोस के ब्लॉक-III संस्करण का प्रक्षेपण सुबह करीब 11 बजे मोबाईल ऑटोनोमस लॉंचर से किया गया।
ब्रह्मोस ऐरो स्पेस द्वारा डीआरडीओ और रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित 8.4 मीटर लम्बी मिसाईल ध्वनि की गति से 2.8 गुना तेज जा सकती है और 290 किलोमीटर की दूरी के लिए 300 किलोग्राम तक परम्परागत विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इसे जमीन, जहाज, पनडुब्बी और वायु प्लेटफार्म से छोड़ा जा सकता है।