“चिता जीत कुन डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन” के संस्थापक,चेयरमैन और फिल्मों के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चिता यज्ञेश शेट्टी को अमेरिका के ‘एम्प्टी हैंड कॉम्बैट’ के प्रेजिडेंट सिफु कॉस्मो ज़िमिक द्वारा मार्शल आर्ट के ऊपर सेमिनार करने के लिए बुलाया गया है। जोकि २० दिसंबर २०१५ को अमेरिका में है। जहाँ पर सिफु डेनियल नुज़ूम मुख्या अतिथि है। ‘एम्प्टी हैंड कॉम्बैट’ द्वारा यज्ञेश शेट्टी को मार्शल आर्ट सेमिनार के बुलाया जाना काफी सम्मानजनक बात है।
मार्शल आर्ट गुरू चीता यज्ञेश शेट्टी पिछले चार पीढ़ी से बॉलीवुड के लोगों को मार्शल आर्ट शिखा रहे है। तथा स्कूली बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सभी को मार्शल आर्ट सिखाते आ रहे हैं। और उन्होने महिलाओं को आत्मरक्षा और किसी भी हमले के वक़्त किस तरह और क्या – क्या वे कर सकती है? सभी के बारे में पूरे देश में लाखों महिलाओं को मार्शल आर्ट की और अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया है।