पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 23-10-2014 को घटकर 83.61 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई। 21-10-2014 को यह 83.73 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 23-10-2014 को घटकर 5120.28 रुपया प्रति बैरल हो गई, जबकि 21-10-2014 को यह 5132.65 रुपये प्रति बैरल थी। 23-10-2014 को रूपया 61.24 प्रति अमरीकी डॉलर मूल्य पर मजबूत होकर बंद हुआ। 21-10-2014 को यह 61.30 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर था।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया जा रहा है:-
विवरण | इकाई | 23 अक्टूबर,2014 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 21-10-2014) | 16–10–2014 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा (27सितम्बरसे 10 अक्टूबर,2014) |
कच्चा तेल (भारतीय बॉस्केट) | (डॉलर/प्रति बैरल) | 83.61 (83.73)
| 92.02 |
(रुपये/प्रति बैरल) | 5120.28(5132.65)
| 5650.03 | |
विनिमय दर | (रुपये/डॉलर) | 61.24 (61.30) | 61.40 |
कच्चे तेल की दैनिक कीमत–24.10.2014