जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सूचित किया है कि भूतपूर्व सैनिकों को सी.आई.जे.डबलू मंडल में प्रशिक्षक के रूप में चयन किये जाने के सम्बन्ध में आवेदन चाहे गये हैं। विभिन्न पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को संविदा आधार पर पदस्थ किया जाना है। जिनके लिए आयु सीमा बंधनकारी नही हैं। इच्छुक,योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवार अपना सेवा विवरण लेकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर अपना नाम शीघ्र दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0755- 2671361 पर सम्पर्क कर सकते हैं।