क्या है चिकनगुनिया
चिकनगुनिया एक वायरस है, जो कि एडिस मच्छर के काटने से होता है। जैसे ही वायरस बॉडी में प्रवेश करता है, इंसान बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रसित हो जाता है। चिकनगुनिया बुखार में इंसान के जोड़ों में काफी दर्द होता है। शरीर पर लाल रंग के निशान भी बन जाते हैं।
चिकनगुनिया के लक्षण
बुखार में इंसान के जोड़ों में काफी दर्द होता है, मरीज को हमेशा हल्का बुखार रहता है, एक निर्धारित समय आने पर बुखार एकदम से तेज भी हो जाता है, शरीर पर लाल रंग के रैशेज बन जाते हैं, मरीज को भूख नहीं लगती और हमेशा थकान महसूस होती है, सिर में दर्द और खांसी-जुकाम रहता है।
क्या है उपाय
इस रोग से बचने के लिए इंसान के पास कोई टीका नहीं है। मच्छर से बचने के लिए इंसान को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में पानी एकत्रित होने ही ना दें।
चिकनगुनिया का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए दिन में भी मच्छर कॉयल जलाये अपने घर के अंदर और आस-पास हमेशा सफाई रखें। बाहर का खुला खाना या पानी पीने से बचें खूब पानी पीजिये जिससे आपका इम्यून पॉवर मजबूत रहे।