जीरा के फायदे और नुकसान
अतीत ,जयपुर : स्वस्थ भारत की ओर छोटा सा कदम के माध्य्म से आपके पास हम आयुर्वेद के खजाने से हम हर दिन ऐसी जानकारी देने की कोशिश करते है जिससे आप निरोगी ओर स्वस्थ जीवन का परम आनंद ले सके और साथ ही हमारा उद्देश्य स्वस्थ भारत /विश्व का निर्माण ओर अब आप इस जानकारी को ध्यान से पढ़े और लोगो तक भेजो
दोस्तों दुनिया भर में भारत की जो मशहूर चीज है वह है यहां के मसाले, हिंदुस्तान के मसाले और इनकी खुशबू का कोई जवाब नहीं | भारत के मसालों का स्वाद यदि कोई एक बार चख लेता है तो फिर उसे भुला पाना आसान नहीं होता है | मसाले खाने में स्वाद व खुशबू तो बढ़ाते ही हैं साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं | उन्हीं मसालों में से सबसे ज्यादा प्रयोग जीरा (Jeera) होता है | बिना जीरे के भारतीय रसोई की कल्पना भी नहीं की जा सकती | जीरा ज़्यादातर दाल में तड़का लगाने के लिए प्रयोग होता है, हम सभी को यही पता होता है कि इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है और इससे खाने का स्वाद दुगना हो जाता है पर क्या आप को यह पता है कि हमारी सेहत को सुधारने में भी जीरे का बहुत बड़ा हाथ होता है |
जीरे के फायदे
कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभकारी – आज कल कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी आम हो गई है | हर कोई इस बीमारी से पीड़ित है ऐसे में जीरा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है |
पेट दर्द में तुरंत राहत
यदि किसी को पेट दर्द की समस्या है तो जीरा और चीनी को समान मात्रा में मिलाकर उसे दें | इसे खूब चबा चबा कर खाना होता है, जीरे से निकला रस पेट दर्द में तुरंत राहत देता है |
जी मिचलाने पर तुरंत जीरा दें – यदि किसी का जी मिचला रहा हो तो जीरे को चबा चबा कर उसका रस चूसने से तुरंत आराम मिलता है | पानी में इलाइची को उबालकर पीने से भी जी मचलाना बंद हो जाता है |
बुखार में सहायक
जीरे के साथ गुड को मिलाकर इसकी गोलियाँ बना कर दिन में दो तीन बार खाने से शरीर का तापमान संतुलन में आ जाता है |
पाचन क्रिया सुधारने में सहायक – जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ओक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत करता है | यह इम्यूनिसिस्टम को बढ़ाता है साथ ही पेट से सम्बन्धित रोग भी दूर करता है | इससे खाना अच्छे से पच जाता है | पेट में एंठन नहीं बनती गैस की समस्या नहीं होती | पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए लौंग के भी काफी नुस्खे हैं |
शरीर को ठंडक देता है – जीरा तासीर में ठंडा होता है इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है | साथ ही यह शरीर से विषाक्त तत्वों को निकाल देता है | गर्मी में ठंडे पानी में नमक,चीनी,नींबू के साथ जीरा पाउडर मिलाकर पीने से शरीर की गर्मी कम हो जाती है | यह डिहाइड्रेशन से भी बचाता है |
आयरन का स्त्रोत – जिन लोगों को खून की कमी रहती है उनके लिए जीरा काफी लाभकारी है | यह आयरन का अच्छा स्त्रोत है | गर्भवती महिलाओं के लिए यह अमृत के समान होता है |
भूख को बढ़ाता है – जिन लोगों को भूख कम लगती है उनके लिए जीरा बहुत लाभदायक है | खाने से पहले जीरा चबा – चबा कर खाने से भूख ज्यादा लगती है |
डिलिवरी के बाद माँ को दूध कम आता हो – प्रसव के बाद अक्सर यह समस्या महिलाओं मे पायी जाती है कि उन्हे दूध कम उतरता है तो उस समय माँ को शाही जीरे का प्रयोग करना चाहिए इससे भरपूर दूध उतरेगा |
वजन कम करने में सहायक
दोस्तों आज की सबसे बड़ी और सबसे आम समस्या है – तेजी से वजन बढ़ना | यह हर तीसरे व्यक्ति की समस्या बनी हुई है | आज कल का खान-पान ऐसा हो गया है जिससे खाने पर कंट्रोल नहीं रहता और लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं | बढ़ता वजन ना केवल शरीर पर बल्कि कहीं ना कहीं दिमाग पर भी असर डाल रहा है | ऐसे में लोग तरह तरह की एक्सरसाइज़ करते हैं | कई लोग तो इसके लिए दवाइयाँ भी खाते हैं | पर कोई खास असर उन्हें दिखाई नहीं देता | ऐसे में यदि आप ये सब करके थक गए हैं तो जरा इस नुस्खे को भी अपना कर जरूर देखिये आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे |
जीरा पाउडर को पानी में मिलाकर उसमें दो चार बूंदें शहद की डालकर रोज़ सुबह खाली पेट पीएं |
रोज एक चम्मच जीरा पाउडर दही में मिलाकर खाएं |
रोजाना एक या दो चम्मच जीरा रात को पानी में भिगोकर रखें | सुबह उस पानी को जीरे समेत उबाल लें | अब उसे ठंडा करके सिप सिप करके पिये |
जीरे को यदि अदरक और नींबू के साथ मिलाकर इसका सेवन किया जाये तो यह वजन को जल्दी कम करने में काफी मदद करता है |
त्वचा सम्बन्धी रोगों को दूर करता है
विटामिन सी का स्त्रोत – जीरा ना सिर्फ हमारे रोगों को दूर भगाता है बल्कि यह हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है | जीरा पाउडर में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है |
त्वचा की कसावट के लिए – आप जब भी फेसपैक लगाएँ तो उसमें थोड़ा सा जीरा पाउडर जरूर मिला लें | यह ना केवल आपकी त्वचा में कसाव लाता है बल्कि आपकी रंगत भी निखारता है |
त्वचा सम्बन्धी रोग – यदि आप पिम्पल्स से परेशान हैं या चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो जीरा पाउडर का पेस्ट बना कर उस जगह पर लगाएँ इससे आपको काफी अच्छे परिणाम नजर आएंगे |
चेहरे की चमक – पानी में जीरा उबाल लें और इस पानी को ठंडा करके इससे मुँह धो लें | इससे चेहरे पे चमक आ जाती है |
बालों की समस्या को करता है दूर
जीरा ना केवल हमारी त्वचा के लिए फायदा करता है बल्कि हमारे बालों के लिए भी काफी लाभकारी है | बस फर्क सिर्फ इतना है की यहां जीरा काला इस्तेमाल होता है मतलब रसोई घर में जो जीरा यूज होता है वह नहीं बल्कि इसके लिए अलग से काला जीरा आता है |
बालों के झड़ने की समस्या – यदि बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो काले जीरे का तेल सिर में लगाएँ इसके परिणाम काफी कारागार हुए हैं |
लंबे मजबूत घने बालों के लिए – रोजाना काले जीरे का सेवन दवाई की तरह करें | इससे बालों का विकास होगा, बाल काले और मजबूत हो जाएँगे |
रूसी से निजात – जिन लोगों को रूसी की समस्या है वह तेल को गर्म करके जीरा भी गर्म कर लें | अब गुनगुने तेल से सिर की मसाज करें | 2 से 3 बार ऐसा करने से सिर की रूसी खत्म हो जाती है |
जीरे के अत्यधिक प्रयोग के साइडिफ़ेक्ट
जीरे के अत्यधिक प्रयोग से बचना चाहिए किसी भी चीज को यदि एक संतुलित तरीके से लिया जाये तो यह फायदा करती है और यदि अधिकता की जाये तो नुकसान करती है ऐसा ही जीरे के साथ भी है |
गर्भवती स्त्रियों को जीरे के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए | जीरे का ज्यादा सेवन समय से पहले डिलिवरी या गर्भपात का कारण भी हो सकता है |
जीरे के ज्यादा प्रयोग से एलर्जी या चेहरे पर चकते भी हो सकते हैं |
पीरियड के समय जीरे का ज्यादा प्रयोग ज्यादा ब्लीडिंग का कारण बन सकता है |
जीरे को अत्यधिक लंबे समय तक व ज्यादा सेवन से लीवर व किडनी को भी नुकसान हो सकता है |
दोस्तों आपको हमारी जानकारी कैसी लगी जरूर बताइये पढ़ने के लिए धन्यवाद पसंद आए तो दिल से इसे शेयर जरूर करें अपने परिचित ओर ग्रुप में