सुरेश आर्य भट्ट : गर्मियों के दिनों में गोंद कतीरा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता हैं। क्योंकि गोंद कतीरा गर्मी से राहत दिलाता हैं। आखिर गोंद कतीरा चीज़ क्या हैं? गोंद कतीरा सफ़ेद और पीले रंग का गोंद, कतीरा पेड़ से निकली गोंद के सूख जाने के बाद बनता हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी हैं, इसलिए इसे गर्मियों के दिनों में खाया जाता हैं। आइये गोंद कतीरा खाने यानि इसे पीने के फायदे जानते हैं, क्योंकि यह गर्मियों में हमें लू लगने से भी बचाता हैं।
गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगोने के बाद इसे शरबत, दूध या आइसक्रीम में मिला कर खाया या पिया जाता हैं। वैसे ज्यादातर लोग गोंद कतीरा का इस्तेमाल शरबत में डाल कर पीते हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलती हैं। जिन लोगो ने गर्मियों के दिनों में गोंद कतिरे वाले ठंडे शरबत का सेवन किया हैं, उन्हें कितना मज़ा आया होगा, वह लोग इस बात को भली-भाँती जानते हैं। Health Benefits of Gond Katira in Hindi.
आखिर गोंद कतीरा असल में क्या होता हैं?
गोंद कतीरा को Tragacanth Gum के नाम से जाना जाता हैं। गम ट्रैगेकैंथ एस्ट्रोगलस की एशियाई प्रजातियों से प्राप्त सूखा हुआ गोंद हैं। यह चिपचिपा, स्वादहिन और पाने में घुलने वाला नेचुरल गोंद हैं। इसके पेड़ खास करके पहाड़ो पर उगते हैं।
गोंद कतीरा के फायदे (लाभ) :-
1. शरीर में खून बढ़ाये
गोंद कतीरा में फोलिक एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करता हैं। 10 से 20 ग्राम गोंद कतिरे को पानी में रात भर के लिए भिगो दे और सुबह इसे मिश्री वाले पानी में मिला कर शरबत बना कर पीजिये। ऐसा रोजाना करने से शरीर में खून की कमी से छुटकारा मिलता हैं।
2. थकान और कमजोरी दूर करे
गोंद कतिरे के सेवन से कमजोरी, थकान, गर्मियों में आने वाले चक्कर, उल्टी, सिरदर्द आदि से काफी आराम मिलता हैं। प्रतिदिन सुबह आधे गिलास दूध में गोंद कतीरा डालकर पीने से शरीर की कमजोरी और थकान दोनों ही दूर हो जाते हैं। यह शरीर में एक नयी ताकत प्रदान करता हैं।
3. जलन से राहत दिलाये
गर्मियों के मौसम में कई लोगो को पेशाब में जलन होने लगती हैं, कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके हाथ-पैरों में जलन होती रहती हैं। इसलिए इन लोगो को गोंद कतीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। जिन लोगो को पेशाब में जलन या शरीर में कंही भी जलन महसूस होता हैं, उन्हें रात को सोने से पहले 2 चम्मच गोंद कतीरा 1 गिलास पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर इस फूले हुए गोंद कतीरा में शक्कर मिला कर खाना चाहिए। इससे जलन काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा पेशाब के समय होने वाली जलन को दूर करने के लिए 10 से 20 ग्राम पानी में रात भर भिगोए गये गोंद कतीरा को मिश्री के साथ मिलकर शरबत बना कर पीना चाहिए।
4. ल्यूकोरिया में लाभकारी
गोंद कतीरा स्त्रियों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी हैं। इसके सेवन से पीरियड्स से रिलेटेड समस्याएं और ल्यूकोरिया आदि में लाभ होता हैं। यह कमजोरी को दूर करता हैं और शारीरिक अनियमितता को दुरुस्त करता हैं। ल्यूकोरिया की समस्या हैं तो गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में मिला कर पीस ले और 2 चम्मच कच्चे दूध के साथ मिला कर इसे खाए, आपको काफी फायदा मिलेगा
5. लू लगने से बचाता हैं
गर्मियों के दिनों में लू लगने का ख़तरा ज्यादा रहता हैं। लेकिन गोंद कतीरा को लेने से लू लगने से बचने में मदद मिलती हैं। अगर गर्मी ज्यादा लग रही हैं तो गोंद कतिरे वाला शर्बत पीजिये, या फिर रात को पानी में गोंद कतीरा भिगोए और सुबह-शाम इसे मिश्री के साथ मिला कर पानी में शरबत बना कर पिए, इससे लू लगने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं।
6. कब्ज़ दूर करे
गोंद कतीरा में कब्ज़ से मुक्ति दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं। गोंद कतिरा को पानी में भिगोने के बाद जब गोंद फूल जाये तो इसमें निम्बू का रस और ठंडे पानी को मिला कर पीना चाहिए। गोंद कतीरा का कोई स्वाद नहीं होता हैं, इसलिए आप इस निम्बू पानी में थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं। गोंद कतीरा को पीने से कब्ज़ से छुटकारा मिलता हैं।
7. शीघ्रपतन का उपचार
गोंद कतीरा पुरुषो के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी हैं। अगर नाईट फाल और शीघ्रपतन से पीड़ित हैं तो गोंद कतीरा आपको इन यौन समस्याओं से मुक्ति दिला सकता हैं। इसके लिए 10 ग्राम गोंद कतिरे को पानी मे रात भर के लिए भिगोए और सुबह इसमें 1 चम्मच चीनी मिला कर खाए। ऐसा करने से आपको काफी फायदा होगा।
8. स्किन के लिए फायदेमंद
गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो आपके चेहरे की झुर्रियों और लाइन्स को मिटाने का काम करता हैं। गोंद कतीरा से आप एंटी एजिंग मास्क बना सकती हैं। इसके लिए रात भर पानी में कुछ गोंद कतीरा भिगोए और सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरा में 2 चम्मच अंडे का सफ़ेद हिस्सा, 1 चम्मच दूध, 2 चम्मच बादाम पाउडर और 1 चम्मच हरी सब्जी के पाउडर को इनसे मिलाये और इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करले। इस मास्क को चेहरे, गले और हाथों पर लगाये। इसे 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दे और उसके बाद पानी से धो कर साफ़ करले।
9. ब्रेस्ट साइज़ को बढ़ाता हैं
जो महिलाएं अपने स्तनों के आकर से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें गोंद कतीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। यह ब्रेस्ट साइज़ को बढ़ाता हैं। इसके लिए रात भर एक चम्मच गोंद कतीरा को पानी में भिगोने के बाद सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरा को 1 ग्लास दूध में मिला कर पीने से लाभ होता हैं। आप चाहे तो इस दूध में चीनी और बर्फ भी मिला सकती हैं। ऐसा नियमित रूप से करने पर स्तनों को नेचुरल तरीके से बढ़ाने में मदद मिलती हैं।
10. डिलीवरी के बाद फायदेमंद
डिलीवरी के बाद शरीर में ताकत दुबारा से वापिस पाने में गोंद कतीरा आपकी मदद कर सकता हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले हैवी ब्लीडिंग को कण्ट्रोल करने का काम करता हैं। इसके अलावा गोंद कतीरा प्रेगनेंसी पीरियड में भी फायदेमंद हैं। हमारे देश में गोंद कतीरा के लड्डू बना कर भी नयी बनी माँ को खिलाया जाता है, यह माँ और बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद रहता हैं।
जरूर पढ़े :- डिलीवरी के बाद नयी बनी माँ को क्या खाना चाहिए?
11. पसीना आना कम करे
कई लोगो के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना आता हैं, ऐसे लोगो को गोंद कतीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ज्यादा पसीना आने की समस्या को कम करने में मदद मिलती हैं।
12. टॉन्सिल्स का बेहतरीन उपचार
गले में टोंसिल हैं तो गोंद कतीरा को बारीक पीस कर धनिये के पत्तियों के रस के साथ मिला कर लेप बनाये और इसे गले पर लगाये। इसके अलावा गोंद कतीरा को भिगो कर खाने से भी फायदा होगा।
13. मूंह के छाले ठीक करे
गोंद कतीरा के सेवन से मूंह के छालें भी ठीक होने लगते हैं।
Hi, Thanks for sharing. This article seems so interesting and useful. Recently I have written on the same topic. This may add some more value for your readers.