रामन्दिर पर हिंदुओं संग धार्मिक पक्षपात , जिस तरह काबा, वेटिकनऔर स्वर्ण मंदिर का स्थान बदला नहीं जा सकता है उसी तरह अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थान को भी बदला नहीं जा सकता है। अयोध्या रामजन्मभूमि में अब तक राम मंदिर का ना बनना अत्यंत ही दुर्भाग्य व धार्मिक पक्षपात है। भारत का बहुसंख्य सनातन हिन्दू समाज इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश की पूरी व्यस्था ही हिन्दू विरोधी मानसिकता से ग्रसित नजर आता है। देश की बहुल आबादी,समस्त हिन्दू समाज आज बारम्बार सिर्फ एक ही सवाल का जवाब जानना चाहता है,यदि दुर्दांत आतंकवादियों के लिए आधी रात को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खुलकर रातभर में सुप्रीम कोर्ट फैसला दे सकती है तो फिर राममंदिर के लिए तारीख पर तारीख क्यों?
न्यायालय के पवित्रता पर कोई टिप्पणी नहीं वरन राममंदिर के फैसले के पीछे धकेलने की मानसिकता पर तो प्रश्न तो उठने लाजमी ही हैं। अब जबकि सभी ऐतिहासिक साक्ष्यों से साबित हो ही गया है तब भी मन्दिर के लिए पहल ना किये जाने से हिन्दू समाज अपने ही देश में बेगाने जैसे महसूस कर रहे हैं।
देश को निगलता जिहाद:
भारत की आंतरिक परिस्थियों व सुरक्षा पर हिन्दू जागरण मंच पैनी निगाह बनाये हुए है। आज के परिप्रेक्ष्य में देश भर में चलाए जा रहे जिहाद के विभिन्न दैत्यकारी रूपों से समाज भारी खतरा मसहूस कर रहा है। पूरे भारत को जिहाद निगलने के लिए बैठा हुआ है। जिहाद के रुप में हर स्तर पर मानों देश के साथ, हिन्दू समाज के साथ अपरोक्ष रूप से युद्ध की स्थिति सी है। जानबूझकर इस विकराल समस्या से मुह फेरकर लोग देश को भारी संकट की ओर धकेला जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर कभी देश में बहसें नहीं होती जबकि ये भयानक स्थिति में पहुंच चुका है। पॉपुलेशन जिहाद से देश का इस्लामिकरण किया जा रहा। ये बहुत बड़ा षड़यन्त्र है। हिन्दू जागरण मंच कमर कसकर राष्ट्र व समाज रक्षा में संघर्ष को तैयार है।
सशक्त संगठित हिन्दू समाज से राष्ट्र सुरक्षित:
देश में रहने को तो विभिन्न समुदाय हैं लेकिन देश को अपना मानकर,देश को बनाने का काम,संवारने का काम की फिक्र किसे है? ईसाई समाज देश को इसाइलैंड बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय षडयंत्रो, विदेश फंड से धर्म के नाम पर गोरखधंधा में लिप्त हैं। धर्मान्तरण कराकर हिन्दू समाज की विखण्डित करते रहे हैं मसीही समाज ठीक उसीतरह। मजहबी लोगों ने हमेशा इस्लामीकरण करके भारत को हड़पने का काम किया। पाकिस्तान उसी का जीवंत उद्धरण है और अब कश्मीर भी उसी रास्ते पर है। निहितार्थ संगठित हिन्दू समाज से भारत सुरक्षित बच पायेगा। हिंदुओं के घटने से देश के बटने के रास्ते तैयार होंगे और इसी रास्ते पर दूसरे धर्मावलम्बी देश को ले जा रहे हैं।
सुरक्षित बेटी, सुरक्षित पीढ़ी:
लव जिहाद भारत में बड़ी तेजी से विकराल रूप लेकर भारतीय समाज की काले नाग के तरह डंस रहा। हर दिन देश में कहीं न कहीं प्रेम मोह में फांसकर हमारी बेटी,बहन का धर्मान्तरण कर हिन्दू समाज के भावी पीढ़ी को नष्ट किये जाने की साजिश चल रही जिसे हिन्दू जागरण मंच कभी सफल नही होने देगा।
सबरीमाला फैसला:आस्था के खिलाफ न्यायालय के फैसले नामंजूर-
दूसरे धर्मों के फैसलों और हिन्दू धर्म पर न्यायलय के फैसलों का समीक्षा करें तो स्पष्ट सामने आता है, हिन्दू धर्म के मसलों पर न्यायालय हमेशा एकपक्षीय निर्णय देते हैं। सबरीमाला प्रकरण पर कोर्ट का फैसला पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत में आस्था व विश्वास समाज के आधार रहे हैं। इसपर दखलंदाजी समाज नहीं सहेगा। सबरीमाला मुद्दे पर हम महिला विरोधी बिल्कुल भी नहीं वरन ऐतिहासिक परम्परा व परिपाटी की नष्ट होने के हम खिलाफ हैं और केरल की स्त्री वर्ग हमारे पक्ष में है। ये सुचिता के दृष्टि से है ना कि स्त्री समाज के खिलाफ।
पाकिस्तान के टुकड़े करने की जरूरत:
पाकिस्तान को जबतक टुकड़ों में विभाजित नहीं किया जाएगा तबतक ये आतंकवादी देश नहीं चेतने वाला। भारत सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के किये सेना को खुली छूट दे।
राष्ट्रवाद ही देश को पुनः विश्वगुरु बनाएगा:
भारत के 70 सालों की राजनीति ने हमेशा देश को लूटने व गर्त में धकेलने का काम किया है। ऐसे में राष्ट्रवाद की विचारधारा में ही भारत को विश्वगुरु बनाने व परमवैभव तक ले जाने में सामर्थ्य है। और अगर 20 वर्षो तक इसी तरह राष्ट्रवाद समर्थक सरकार रही तो वो दिन दूर नहीं जब दुनिया भारत के आगे नतमस्तक होगी।
विपक्ष की बौखलाहट और देश का मूड:
सम्पूर्ण विपक्ष विगत के सरकार में देश लूटने में व्यस्त थे। घुसकोरों व भ्रष्टाचार में लिप्त प्रशासन के बीच पहली मर्तबा देश में लुटेरे देश छोड़कर भाग रहे हैं। स्वच्छ व पारदर्शी राजनीति से देश का मूड ही बदल गया है। जनता अब अपनी सरकार पर भरोसा कर रही है। इससे पूरे विपक्ष में भारी घबराहट व बौखलाहट है।
चर्च व मसीही समाज जवाब दे:
मिशनरीज ऑफ चैरिटी में सेवा के नाम पर समाज को दिग्भ्रमित कर बच्चा बेचने व कुंवारी बालिकाओं के शोषण के मामले उजागर होने से मसीही समाज का असल चेहरा सामने आ गया है। इसपर चर्च को जवाब देना चाहिए।
(डॉ सुमन कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री झारखण्ड बिहार)