प्रियंका राणा : कृषि कानूनों को वापिस लेने के ऐलान के एक दिन बाद लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का बढ़-चढ़कर समर्थन किया है। जिसके बाद ट्विटर पर #WeStandWithModiJi टॉप पर ट्रेंड करने लगा है। इस हैशटैग के साथ काफी लोगों ने ट्वीट किए।
बता दें कि जहां मोदी ने इन कानूनों को किसानों के भले के लिए बताया था लेकिन किसान इन कानूनों के चलते लगभग एक साल तक प्रोटेस्ट में अड़े रहे। जिसके चलते इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया। कानूनों को निरस्त करने को लेकर मोदी ने कहा कि हम किसानों को मना नहीं पाए इसलिए हम इन कानूनों को रद्द करने जा रहे है।
लेकिन ऐलान करने के बावजूद भी किसान नेता राकेश टिकैत अभी भी प्रोटेस्ट पर अड़े हुए है। उनका कहना है कि जब तक ये कानून संसद में रद्द नहीं होंगे तब तक हम प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
मोदी के ऐलान करने के बाद विरोधी पार्टियों ने इसको मोदी की हार बताया था। लेकिन साथ ही कई लोगों ने मोदी के ऐलान का स्वागत किया था।
ये बात हमें#WeStandWithModiJiके ट्रेंड करने से साफ पता लगा सकते है कि मोदी के साथ समर्थकों की कमी नहीं हैं। जैसे ही मोदी के खिलाफ विरोधी दल मोदी को निशाना बनाने लगे। तब से ही ट्विटर पर#WeStandWithModiJi ट्रेंड करने लगा।
योगी देवनाथ ने ट्वीट में कहा नमो के साथ राष्ट्र
#WeStandWithModiJi
गौरव गोयल ने कहाराष्ट्रवादी मोदी के साथ हैं…
देशद्रोही मोदी के खिलाफ हैं…
वहीं ए सी त्रिवेदी ने ट्वीट के जरिए कहा हम भाग्यशाली हैं,
भारत के पीएम के रूप में हमारे पास मोदी जी हैं।
वहीं हर्षित ने कहा हम आपको आखिरी सांस तक नहीं छोड़ते सर।
बहरहाल, धरने पर बैठे किसान अभी न उठने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक संसद के सत्र में यह कानून निरस्त नहीं किए जाते तब तक वह यही रहेंगे। जबकि मोदी पहले ही कह चुके है कि संसद सत्र में इस बिल को रद्द कर दिया जाएगा।