बॉलीवुड अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा से नाता तोड़ लिया।
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इसी के साथ कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम भी लग गया। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में लंबे समय तक रहें, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्होंने बाग़ी तेवर अपनाया हुआ था। लेकिन पार्टी में बने हुए थे।
पटना साहिब से भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा था। उम्मीद जताई जा रही है कि शत्रुघ्न को कांग्रेस पटना साहिब से उम्मीदवार बना सकती है।
शत्रुघ्न ने कांग्रेस का दामन थाम कर बहुत ही बढ़िया किया आज पूरा भाजपा परिवार खुश है कि एक असल का शत्रु पार्टी से भाग खड़ा हुआ
बीजेपी शत्रु को तब्बजो भी नही दे रही थी। इसलिये वह कई बार खिलाफ भी बोलता था। वो निकलना तो नहीं चाहता था परन्तु हालात ने उसे मजबूर कर दिया। अब देखते हैं क्या गुल खिलता है। शत्रुघ्न सिन्हा की अपनी हैसियत तो है ही इससे इन्कार नहीं किया जा सकता।