चंडीगढ़ 1 सितम्बर, 2018, ‘‘मिशन मोदी अगेन पीएम 2019’’ ने चंडीगढ़ में भाजपा से सम्बंधित श्री नरेन्द्र चौधरी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व श्रीमति रेखा सूद को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि श्री नरेन्द्र चौधरी पूर्व में भाजपा चंडीगढ़ में भिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं। श्री चौधरी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री, जिला प्रधान युवा मोर्चा एवं भाजपा मीडिया सैल के सदस्य के तौर पर भी काम करते रहे हैं।
इसके अतिरिक्त वर्तमान नगर निगम चंडीगढ़ की वार्ड कमेटी वार्ड नं0 6 में सदस्य हैं एवं निदेषक (गैर सरकारी) समाज कल्याण विभाग, चंडीगढ़ प्रषासन में कार्यरत है।
‘मिशन मोदी अगेन पीएम 2019’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रोहीला ने श्री चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी है कि इस मिशन को चंडीगढ़ में सफल बनाने के लिए जल्द ही अपनी पूरी प्रदेश टीम का गठन करे ताकि इस मिशन को सफल बनाने के लिए सारी टीम चंडीगढ़ में अपनी गतिविधियां चलाये और मिशन 2019 को कामयाब करें। इसके अतिरिक्त श्री चौधरी की यह भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह अपने सभी मोर्चा व सभी प्रकोष्ठो का गठन करे ताकि सभी लोग चंडीगढ़ की आम जनता तक ‘मिशन मोदी अगेन पीएम 2019’ की नीतियों का प्रचार, प्रसार आम जनता तक पहुंचा सके।