दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन लाल खुराना का दिल्ली में शनिवार रात निधन हो गया, वह 82 साल के थे।
भाजपा नेता मदन लाल खुराना कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। खुराना जी पिछले कुछ सालों से ब्रेन स्ट्रोक की वजह से कोमा में थे। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे। हाल ही में उनके बड़े बेटे विमल खुराना का दिल का दौरा पडऩे से निधन हुआ था। वह 1993 से 1996 तक मुख्यमंत्री भी बने रहे।
मदन लाल खुराना का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ बंटवारे के बाद वह भारत में आए तब उनकी उम्र मात्र 12 वर्ष की थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता से हैसे वह भारतीयभारतीय जनता पार्टी के नेता बने उन्हें 1993 से 1996 तक मुख्यमंत्री रखा गया 2004 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मदन लाल खुराना की देहांत पर शोक व्यक्त किया है