चंडीगढ़ 23 मई,2019 : भारतीय जनता पार्टी को देश में प्रचंड और ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समूची देश की जनता को बधाई प्रदान की है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सफल चुनाव सञ्चालन के लिए विशेष आभार भी व्यक्त किया है |
चंडीगढ़ में भाजपा-अकाली दल की संयुक्त प्रत्याशी किरण खेर की चंडीगढ़ की सीट पर जीत को लेकर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चंडीगढ़ में जीत का श्रेय चंडीगढ़ की जनता के साथ साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्रदान करते हुए कहा कि गत 2 माह से पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में अपना घर परिवार छोड़ कर दिन रात पार्टी की प्रत्याशी को जीताने में लगे हुए थे | कार्यकर्ताओं की मेहनत और चंडीगढ़ की जनता का यह पार्टी के प्रति विश्वास है कि आज चंडीगढ़ की लोकसभा की सीट पर लगातार दूसरी बार भी भाजपा का परचम लहराया गया | इसके साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की आंधी के आगे विपक्षी दल और उनके दिग्गज कहीं टिक नहीं पाए | इस जीत के हासिल होने के उपरान्त अब हम सभी की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है | देश की जनता ने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी में दिखाया है उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले ऐसा उनको पूरा भरोसा है |
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने जीत का श्रेय देश की जनता को देते हुए कहा कि जनता ने भारत की संस्कृति को अपना वोट दिया है जिसमे बड़ों का आदर करना सिखाया जा सकता है जो कि राहुल गाँधी इस चुनाव में भूल गए थे जिसके कारण राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री पद की और प्रधानमंत्री की उम्र को भूला कर उनके बारे में जितना हो सका अपशब्द कहे |