भारत का दूसरा चन्द्र मिशन चन्द्रयान-2 ने आज सुबह पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया, चन्द्रयान-2 सात सितंबर को चन्द्रमा की सतह पर उतरेगा।
चंद्रयान-2 ने मंगलवार रात 2:21 बजे धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की ओर सफर शुरू कर दिया है। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्रांस लूनर इंजेक्शन सफलता से पूरा किया। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट का लिक्विड इंजन 1,203 सेकंड के लिए फायर किया गया जिससे 22 दिन तक धरती की कक्षा में रहने के बाद चंद्रयान 2 चांद की ओर निकल पड़ा।
चांद की ओर चंद्रयान-2 के सफर के बारे में इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया, ‘चंद्रयान 2 चांद के रास्ते पर 6 दिन चलेगा और 4.1 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते 20 अगस्त को चांद की कक्षा में पहुंचेगा। चंद्रयान 2 को चांद के रास्ते पर भेजने के लिए इसरो ने पहले धरती के इर्द-गिर्द उसकी कक्षा को बढ़ाया था जिसका आखिरी चरण 6 अगस्त को पूरा कर लिया गया था।