भारतीय जनता पार्टी के नेता केन्द्र सरकार के खिलाफ साजिश रचने और देश की रक्षा के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने पर कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए पूरे देश में 70 स्थानों पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन ।
बीजेपी आज देश के अलग-अलग हिस्सों में 70 प्रेस कॉफ्रेंस कर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेगी। भाजपा के प्रवक्ता, मंत्री, वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री देश के सत्तर स्थानों पर राफेल सौदे पर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करेगी। केन्द्र सरकार के मंत्री से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से देश से मांफी मांगने की मांग करेंगे। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा से पार्टी के प्रवक्ता सांबित पात्रा मोर्चा संभालेंगे तो त्रिवेन्द्रम से जेपी नड्डा, रांची से भूपेन्द्र यादव तो रायपुर छत्तीसगढ़ से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास। पटना में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रेसवार्ता करेंगे तो नासिक में पूनम महाजन कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी।
मुंबई में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण राफेल को लेकर विपक्ष पर हमलावर होंगी तो लखनऊ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के झूठ को उजागर करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी में कांग्रेस अध्यक्ष के झूठ को उजागर करेंगे तो गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जयपुर में राफेल को लेकर कांग्रेस की हकीकत बताएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हैदराबाद में, जितेन्द्र सिंह चंडीगढ़ में, भाजपा महासचिव राम माधव चेन्नई में, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भोपाल में, बेलगाम में बीएस येदियुरप्पा, अगरतला में असम के मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनवाल, अहमदाबाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीश, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कांग्रेस अध्यक्ष से देश से माफी मांगने की मांग करेंगे।