चंडीगढ़ ३ सितम्बर,२०१९ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्त्व में गत सप्ताह पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ७ दिनो के लिए चीन की यात्रा के उपरान्त वापिस लौट आया है | इस विदेश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भी हिस्सा लिया |
यात्रा से लौटने के उपरान्त अपने अनुभवों को सांझा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि सर्वप्रथम वे धन्यवादी है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जिन्होंने इस यात्रा पर जाने का सुनहरी अवसर प्रदान किया| इस यात्रा के दौरान भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चीन के तीन प्रमुख शहरों बीजिंग, शेनजेन और गोआंगजो का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधिमंडल और सीपीसी के प्रतिनिधि (चीन की कम्युनिस्ट पार्टी) के बीच बातचीत हुई, इसके अलावा उनके सरकारी अधिकारियों, भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास कार्यालय के साथ कई बैठकों का दौर भी चला| बैठक में सम्मिलित लोगों ने एक दूसरे के साथ पारस्परिक सामंजस्य स्थापित किया और अपने अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण पहलुओं और अनुभवों को भी सांझा किया |
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य औचित्य भारतीय जनता पार्टी और चीन में स्थित साम्यवादी पार्टी की कार्यशैली, नीतियों, संगठन ढाँचे के प्रारूप के बारे में अध्ययन करना और महत्वपूर्ण पहलुओं को बारीकी से समझना था |
इस साप्ताहिक यात्रा के दौरान अंतिम पड़ाव में प्रतिनिधिमंडल ने गोआंगजो पहुंचा और यहाँ आकर उन्होंने आभास किया कि इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय मूल के लोग किस प्रकार से अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं | वहां पर रह रहे भारतीयों से उन सभी की बातचीत भी हुई और पता चला कि वे लोग आपस में एक दूसरे से मिलते हैं और भारत में आयोजित होने वाले सभी त्योहारों आदि को ठीक उसी प्रकार से मनाते हैं जैसे भारत में मनाया जाता है| ऐसा करके वे विदेश में भी अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं और मूल जड़ से जुड़े हुए हैं |
उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उन्हें खासा अनुभव प्राप्त हुए हैं| जिस धयेय को लेकर वे लोग इस यात्रा पर निकले थे वो सार्थक साबित हुई| लोगों के विचारों का आदान प्रदान हुआ और चीन के ख़ास लोगों से भी बहुत ही बेहतरीन वार्तालाप हुआ और वहां की प्रमुख राजनैतिक पार्टी के बारे में भी काफी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई |