प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ऑनलाइन पंजीकरण
हरियाणा झझ्झर की रहने वाली संगीता पिछले चार साल से आंखो की समस्या से जूझ रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना संगीता की जिंदगी में एक रोशनी की तरह आया और इनका इलाज इस योजना के तहत मुफ्त में हुआ। पिछले चार महीने में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से दस लाख लोगों का मुफ्त में इलाज हुआ।
हरियाणा के झज्जर की रहने वाली अठ्ठाईस साल की संगीता की आंखो का हाल ही में लेजर ट्रीटमेंट हुआ है। दरअसल संगीता पिछले चार साल से आंखो की समस्या से परेशान थी। रोहतक में दिखाया तो डॉक्टरों ने ढ़ाई लाख का खर्च बताया। एमए की पढ़ाई करा रही संगीता के लिए इतना खर्च उठा पाना मुश्किल था। लेकिन संगीता का सहारा बना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
संगीता का इलाज दिल्ली के निजी आई क्लिनिक विजीटेक आई सेंटर में प्रधानमत्री जन आरोग्य योजना के तहत हुआ और वो भी मुफ्त में। दरअसल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से बड़े पैमाने पर निजी अस्पताल जुड़ रहे है। जहां आयुष्मान भारत के लाभार्थी निशुल्क इलाज करा रहे है और बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे है।
प्रधानमत्री जन आरोग्य योजना गरीबों का सहारा बन रहा है। जो लोग पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थे वो अब बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ ले रहे है और वो भी निजी अस्पतालों में।