दिल्ली विश्वविद्यालय चुनावों के नतीजों में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारी विजय दर्ज की है। परिषद ने 4 सीटों में से 3 पर अपना कब्जा जमा लिया।
एबीवीपी के अमित तंवर को छात्र संघ का अध्यक्ष और प्रियंका उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। अंकित सांगवान सचिव बने हैं। संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई की जीत हुई है। यहां मोहित गरीड ने जीत दर्ज की। डूसू में मिली भारी जीत के बाद कॉलेजों और विश्वविद्यालय में जीत का माहौल छा गया।