छात्रों में योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साल देश के छह केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में योग विभाग खोले जाएंगे और अगले साल तक इनकी संख्या 20 तक किए जाने की सरकार की योजना है।
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यहां योग विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन के बाद यह घोषणा की।
उन्होंने बताया कि छह केन्द्रीय विश्वविद्यालयों- उत्तराखंड के हेमवतीनन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन में विश्वभारती, केरल के केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, इम्फाल के मणिपुर विश्वविद्यालय और राजस्थान के केन्द्रीय विश्वविद्यालय में योग विभाग खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अगले शिक्षा सत्र में इनमें 14 और विश्वविद्यालय जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
मोदीजी ! पंजाब में योग विभाग नहीं है कहीं भी। चंडीगढ़ राजधानी है – पंजाब विश्वविद्यालय में योग विभाग स्थापित करवाएँ।। क्योंकि इसके लिए 450 किलोमीटर की यात्रा करते हुए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है।। कुछ तो जा भी नहीं पाते।।