चंडीगढ़ : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार के चलते ही भारतीय योग के अंतराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। अब 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव चंद्र शेखर व प्रेम कौशिक और समूचा भाजपा चंडीगढ़ परिवार इस महान कार्य के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती है।
प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सभी भारतीयों को बधाई दी और साथ ही कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अब भाजपा के केंद्र सरकार के बनते ही हमारे देश की ख्याति पुन: प्राप्त होना शुरु हुई है और अंतराष्ट्रीय संगठनों ने माना की भारतीयों की उपलब्धियों और अनदेखा नहीं किया जा सकता उन्हें कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि हमारे देश में शुरु हुई योग की विश्व ने मनाना शुरु कर दिया है लगता है कि भारत एक बार फिर से विश्व स्तर में पुरातन की भांति ख्याति प्राप्त करने की और अग्रसर है और इसके लिए पुरी प्रदेश भाजपा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती है।
संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अरांत चंडीगढ़ की कई योग संस्थानों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। और नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करते हुए प्रदेशाध्यक्ष को अपने प्रशंसि पत्र भी सौंपे। चंडीगढ़ योग ऐसोशिएशन ने महा सचिव डा. महेंद्र सिंह पत्र के माध्यम से संदेश भेजा की इससे केवल अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की शान बढ़ेगी बल्कि योग की शिक्षा के द्वारा करोड़ों लोगों को इसे सीखने का अवसर प्राप्त होगा इससे देश व विश्व के बच्चों की मानसिक शक्ति और समृद्धि होगी और उनकी कार्यशाली पर विशेष असर होगा।
अपने बधाई संदेश में डीएबी स्कूल सेक्टर 8 की योग्य प्रशिक्षिका जसप्रीत कश्यय ने कहा कि इस निर्णय का श्रेय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को जाता है। योग के अंतराष्ट्रीय रुपात मिलने से योग का प्रचार प्रसार और तीब्रता से बढेगा और इससे हमारी भावी पीढ़ी विभिन्न रोगों से निजात पाने में होगी।