निरंकारी संप्रदाय के धार्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। हादसे में उनके एक दामाद की भी मौत हुई। न्यूयॉर्क से मॉन्ट्रियल आते समय यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार बाबा और उनके दो दामाद न्यूयार्क से कनाडा के मॉन्ट्रियल जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार पलट गई।
हादसे में हरदेव सिंह के अलावा उनके दामाद अवनीत की भी मौत हुई है। दूसरे दामाद सन्नी भी जख्मी हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा हरदेव की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बाबा की मौत अध्यात्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है।
प्रधानमंत्री के अलावा सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने बाबा हरदेव की मौत पर गहरा दुख जताया है।
संत निरंकारी मिशन की दुनिया भर के 27 देशों में लगभग 100 शाखाएं हैं तथा इनका मुख्यालय दिल्ली में है।