देश के पूर्व और लोकप्रिय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है। डॉ. कलाम की आईआईएम शिलांग में भाषण के दौरान ही अचानक से तबियत खराब हो गई। भारत रत्न डॉ. कलाम शाम 6.30 बजे के आसपास आईआईएम शिलांग में भाषण के दौरान अचानक से गिर पड़े।
उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. कलाम के निधन पर दुख जताया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि डॉ. कलाम हमेशा सभी के लिए आदर्श हैं। उनका चले जाना देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी डॉ. कलाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वित्त मंत्री ने कहा है कि देश ने अपना एक आदर्श नागरिक खो दिया है।