महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को ज़ाकिर नायक के सभी भाषणों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। ज़ाकिर नायक के सार्वजनिक दस्तावेजों, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है।
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने आतंकवाद पर नायक के विवादास्पद बयानों के कारण उसके प्रवचनों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इधर, सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि गृह मंत्रालय, विवादास्पद इस्लामी प्रचारक ज़ाकिर नायक से संबंधित पूरी जानकारी का आकलन करेगा।
दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी नाइक की तारीफ़ करने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह नाइक की तारीफ करने को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
मामला साल 2012 का है, जब एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने नाइक के साथ मंच साझा किया था। इस कार्यक्रम में दिग्विजय को नाइक की तारीफों के पुल बांधते हुए सुना जा सकता है।
दिग्विजय सिंह ने नाइक को दुनिया भर में शांति का संदेश देने वाला बताया था। हालांकि दिग्विजय सिंह अब सफाई देते हुए नाइक के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश समाचार पत्र डेली स्टार के मुताबिक ढाका में हाल के आतंकी हमले में शामिल बांगलादेश के पांच आरोपियों में से एक ज़ाकिर नाइक का अनुयायी था। इसके बाद से ही नाइक लोगों के निशाने पर हैं।
ढाका हमले के एक आरोपी ने पिछले साल जाकिर की स्पीच को फेसबुक पर शेयर भी किया था। आरोप है कि नाइक का भाषण दिखाने वाले चैनल पीस TV को भारत में टेलिकॉस्ट राइट्स नहीं है।
फिर भी दुबई से चल रहे इस चैनल को कई केबल ऑपरेटर दिखा रहे हैं। फिलहाल सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की नज़र ज़ाकिर पर है और सरकार फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है।