चंडीगड़ : दून घाटी रंगमंच(देहरादून) द्वारा 17वां “भारत संस्कृति दर्पण नाट्य प्रतियोगिता ” का आयोजन 23 मई से 26 मई 2019 को देहरादून में करवाया गया , जिसमें पूरे भारतवर्ष के 16 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया l इसी प्रतियोगिता में ”संवाद थिएटर ग्रुप” चंडीगढ़ ने भी प्रथम बार हिस्सा लिया और इसी प्रतियोगिता में 4 पुरस्कार जीत कर चंडीगढ़ का मान बढ़ाया l
जिसमें निम्नलिखित पुरस्कार प्राप्त किए
सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा :- साजन शर्मा एवं विकास नेगी सर्वश्रेष्ठ खलनायक:-हीरा सिंह
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:-मुकेश शर्मा
सर्वश्रेष्ठ नाटक का प्रथम पुरस्कार :-संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़
दून घाटी रंगमंच द्वारा यह प्रतियोगिता पिछले 17 वर्षों से लगातार करवाई जा रही हैl संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ में प्रथम बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा शंकर शेष द्वारा लिखित नाटक “कोमल गांधार” की प्रस्तुति की यह नाटक महाभारत की पृष्ठभूमि पर आधारित हैl इस नाटक में निम्नलिखित कलाकारों ने हिस्सा लियाl धृतराष्ट्र :- संजय शर्मा
गांधारी:- दीक्षा शर्मा
भीष्म :- ज्योति भारद्वाज
शकुनी :-हीरा सिंह
संजय:- गौरव सैनी
दासी :-सरगम
दुर्योधन :-प्रिंस
प्रकाश व्यवस्था :- चेतन शर्मा
सेट डिजाइनिंग:- साजन शर्मा एवं विकास नेगी
प्रोडक्शन इंचार्ज :- यशपाल कुमार
म्यूजिक :- कमल भारद्वाज
बैक स्टेज:- अरविंद शर्मा ,दीप कोचर , शुभ्रा ,शल्बी
वहां जाकर हमें बहुत अच्छा लगा और वहां की व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी l वहां के दर्शकों ने हमारे नाटक को बहुत सराहा l