चंडीगढ़ 26 मार्च,पूरे परिवार को एक ही सूत्र में पिराने से इरादे से पिंड गाने को लिखने का विचार में आया। उसी के बाद पिंड गाने को लिखा गया जिसके हर बोल में मां,पिता,बहन और दोस्तों को एक साथ दिखाने की कोशिश की गई है। यह कहना है पंजाबी संगीत के उभरते गायक गुुरजीत गैरी का। गैरी काम के साथ-साथ अपने गाने का शौक रखते है। लंबे समय के संघर्ष के बाद उन्होंने पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में पहली ओडियो पिंड को रिलीज किया। इस मौके पर शहर के जाने-माने बिजनेस मैन सतपाल वर्मा,कांग्रेस पार्टी के सचिव एच एस लक्की और म्यूजिक डायरेक्टर नितिन अरोड़ा मौजूद रहे।
गाने को खुद ही लिखने और गाने के बाद इसे संगीत म्यूजियक डायरेक्टर नितिन अरोडा ने दिया है। इस दौरान बोलते हुुए गैरी ने बताया कि गाने को रिकॉर्ड करने की इच्छा बहुत पहले से थी लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण गाने को बना नहीं पाया। गाने को संगीत नटराज म्यूजियक कंपनी ने दिया है इसके बाद इसी गाने का वीडियो •ाी जल्द ही शूट किया जाएगा।
गाने की ओडियो को बनाने में दोस्तों का सबसे ज्यादा सहयोग रहा है। गैरी ने बताया कि गानो को लिखने और गाने का शौक छठी कक्षा से ही था। उसके बाद दसवीं में गानों को लिखने का •ाी शौक पैदा हो गया। पढ़ाई पूरी होने के बाद करीब तीन साल पहले गांव सैनी माजरा जिला रोपड़ से चंड़ीगढ में काम करने के लिए आ गया। शहर में काम करने के साथ-साथ लंबे समय के बाद ओडियो को रिलीज कर पाया हूं।
इस मौके बोलते हुए मुख्यतिथि सतपाल वर्मा ने कहा कि गैरी के अंदर हर परिस्थिति से अनुसार गाने है। ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैरी की प्रति•ाा उसे बहुत ही ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली है। Watch my Interview [youtube]https://youtu.be/SfDzYiHpX98[/youtube]