सोनीपत, 27 जनवरी। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,मुरथल के कुलपति प्रो.राजेंद्रकुमार अनायत ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। युवा हमारे देश की शक्ति है। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश को विश्वगुरु बनाएंगे। विश्वगुरू बनाने की जिम्मेवारी युवाओं के कंधों पर हैं। प्रो.अनायत गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीसीआरयूएसटी, मुरथल के प्रागंण में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। आज के ही दिन हमारा देश गणतंत्र देश बना था। हमारे देश में अनेक भाषाएं,धर्म व जाति हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हमारा देश एक है। कुलपति प्रो.अनायत ने कहा कि लोकतंत्र के कारण ही यह सब संभव है। हमारे देश के संविधान ने हमें अपने विचार की अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान की है। जबकि विश्व के कई देशों में अपने विचार प्रकट करने की आजादी नहीं है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो.अनिल खुराना ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला इंजीनियर श्रीमती रजनी अनायत,शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो.राजकुमार सिंह, प्रो.राजबीर सिंह, डा.बिरेंद्र सिंह हुड्डा, डा.पवन दहिया,कार्यकारी अभियंता बलबीर सिंह श्योकंद, एसडीओ राकेश डागर, एआर आनंद राणा, कमल, दिनेश दहिया,राजकुार शर्मा व दिलबाग डागर आदि उपस्थित थे।