चंडीगढ़ : भारतीय शिक्षण मंडल महानगर चंडीगढ़ प्रांत पंजाब का त्रि- दिवसीय क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग का समापन समारोह इंदिरा होली डे होम सैक्टर चौबीस में हुआ। नव नवम्बर सायं पांच बजे से प्रारंभ इस अभ्यास वर्ग में कुल नब्बे शिक्षको ने प्रशिक्षण लिया जिसमे पैंतीस शिक्षिका और पचपन शिक्षक थे।पंजाब, हरियाणा और ट्राई सिटी चंडीगढ़ से आए भारतीय शिक्षण मंडल के अधिकारियों और वक्ताओं ने गुणवत्ता ,सात्विकता के साथ भारतीय मूल्यपरक शिक्षा कैसे दी जाए , मूल्यों परंपराओं को संरक्षित कैसे किया जाए ,विज्ञान के साथ अध्यात्म का समन्वय कैसे किया जाए ,नवीन पीढ़ी का सर्वांगीण विकास कैसे किया जाए, इस पर बहुत गंभीरता से विचार रखे।
भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल सह संगठन मंत्री माननीय शंकरा नंद जी ने इस कार्यशाला में कहा मूल्यों,सिद्धांतो के साथ पाश्चात्य प्रयोगों का प्रचलन बहुत खतरनाक है। शिक्षा में व्यावसायिकता नहीं आस्थावादी विकास की अवधारणा होनी चाहिए। शिक्षा में विज्ञान, तकनीक के प्रशिक्षण के साथ संस्कृति का सार प्रवाहित होना चाहिए तभी शिक्षा सार्थक और मंगलकारी होगी। शिक्षा के संस्थान, परिवार और विद्यालय को आदर्श और संस्कारी बनना होगा तभी आधुनिक पीढी का सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षा उपदेशात्मक नहीं बल्कि शिक्षक द्वारा अपने आचरण से प्रायोगिक बनाकर देना चाहिए। अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री माननीय उमाशंकर पचौरी जी ने कहा शिक्षा में व्यावसायिकता के कारण मूल्य एवं आदर्श लुप्त हो रहे हैं। भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षा में भारतीयता संकल्प लेकर चल रहा है। बहिन अरुंधती कावडकर ने परिवार प्रबोधन का विषय लिया। हमे परिवार को सबसे पहले संस्कारी बनाना होगा तभी समाज और देश का कल्याण होगा।
समापन समारोह की अध्यक्षता गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर जी ने किया। कार्यक्रम में पंजाब भाजप के संगठन महामंत्री दिनेश जी, एम सी एम डीएवी की प्राचार्य निशा भार्गव जी,सीआईएसो के निदेशक आर. के. सिन्हा जी, एवं अनेक शिक्षाविद उपस्थिति थे। पंजाब सरकार की सूचना आयुक्त विनय कपूर ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का आवाहन किया। भारतीय शिक्षण मंडल के प्रान्त प्रचारक दयानिधि, प्राचार्य सतीश शर्मा जी, प्रोफेसर प्रशांत गौरव ,डॉ अरविन्द कुमार द्विवेदी,डॉ राजेश झाम के अथक प्रयासों से यह अभ्यास वर्ग सफल हुआ। भारतीय शिक्षण मंडल के संयोजक प्रोफेसर संजय कौशिक ने आए हुए सभी अतिथियों, अभ्यास वर्ग में आए सभी प्रांत के शिक्षको का आभार प्रकट किया।
#BSM
#BharatiyaShikshanMandal