यू. टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन ने 15 अगस्त, 2016 को देश के गौरव तिरंगे के नीचे भूखे बैठ कर मनाया स्वतंत्रता दिवस और शाम को यूनियन के लीडर्स ने शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ शिकायत लिख कर तिरंगे में रखी, यूनियन के लीडर्स ने अब शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन के ऑफिसर्स की शिकायत देश के गौरव तिरंगे पास दर्ज करवाई है। यूनियन ने सारी फोटोग्राफी और विडियो सेंटर की सरकार और ख़ास करके श्री प्रकाश जावेडकर जी एम्. एच्. आर. डी. को भेज दी है। यू. टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन के चेयरमैन श्री भूपिंदर सिंह गिल जी ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की और यूनियन के लीडर्स को हार पहना कर तिरंगे के नीचे बैठाया।
तिरंगे के नीचे भूखे बैठने वाले लीडर्स थे। स्वर्ण सिंह कम्बोज,राकेश पूरी,विपन शेर सिंह, प्रीत करण सिंह, परदीप डोगरा, कृष्ण कुमार और परमजीत सिंह।
सहयोगी यूनियंस के नाम है। क्लासIV एम्प्लाइज यूनियन एजुकेशन डिपार्टमेंट ( डी. सी. रेट्स ),कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स यूनियन,कॉन्ट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स एंड डाटा ऑपरेटर्स,चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एम्प्लाइज यूनियन
यूनियंस की मांगे है।
1. कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स स्कूल और कॉन्ट्रैक्ट लेक्चरर्स कॉलेज को पक्का करो।
2. पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से शिक्षा विभाग में डेपुटेशन पर आकर ओवर स्टे हो चुके सभी टीचर्स को वापिस भेजो और डेपुटेशन पर जो भी प्रिंसिपल और हेड्स बैठे है उन को तुरंत वापिस भेज जाए और यह सारी पोस्टे को चंडीगढ़ यू. टी. के टीचर्स और लेक्चरर को दी जाए।
3. पुलिस डिपार्टमेंट में डेपुटेशन बंद की जाए और चंडीगढ़ यू. टी. के पुलिस वालो को एस. एस. पी. तक प्रमोशन दी जाए।
4. डी. सी. रेट पर काम कर रहे फोर्थ क्लास एम्प्लाइज को पक्का करने की पालिसी बनाई जाए और मिड-डे-मिल आया से छे घंटे काम लेकर उन की सैलरी10,000 तक की जाए।
5. कॉन्ट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स और डाटा ऑपरेटर्स को शिक्षा विभाग अपने में मर्ज करे और सैलरी भी समय पर देने की विवस्था करे।
6. अगर किसी एम्प्लॉई की डेथ हो जाती है तो उस के किसी भी परिवार के मेंबर को पंजाब की तर्ज़ पर तुरंत नोकरी दी जाए।
7. दिव्यांग बच्चो के लिए सभी स्कूलों में कोच और स्पोर्ट्स टीचर्स रखे जाए और सभी दिव्यांग बच्चो की स्कूलों में आने-जाने की विवस्था की जाए। दिव्यांग बच्चो को प्रती महीना3000/- रुपए वजीफा मिले।
8. शिक्षा विभाग 05 सितम्बर,टीचर डे वाले दिन पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से डेपुटेशन पर आए टीचर,लेक्चरर, हेड्स और प्रिंसिपल को स्टेट अवार्ड ना दे और स्टेट अवार्ड और नेशनल अवार्ड वालो को नोकरी में एक्सटेंशन चंडीगढ़ यू. टी. में ना दे।
9. 85% कोटा नोकरियो में चंडीगढ़ यू. टी. के जम्पल को मिले।