चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन की 34वीं राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में, बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे रुबिंदरजीत सिंह बराड़, पीसीएस, निदेशक उच्च एवं स्कूल शिक्षा विभाग चंडीगढ़ ।
चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन के आयोजक एवं प्रैस सचिव कुलदीप मेहरा ने जानकारी दी कि राजकीय योगा एवं स्वास्थ्य कॉलेज, सैक्टर-23 चंडीगढ़ में पिछले दो दिन चल रही 34वीं राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जोकि चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन और राजकीय योगा कॉलेज चंडीगढ़ द्वारा सयुंक्त रूप करवाई जा रही थी। जोकि आज सफलतापूर्वक सम्पन हो गई ।
इस प्रतियोगिता की समाप्ति एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़, पीसीएस, निदेशक उच्च एवं स्कूल शिक्षा विभाग चंडीगढ़। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता योगी और योगिनी (खिलाड़ियों) को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और साथ ही सभी को योग को अपने जीवन में भी धारण करने के लिए भी प्रेरित किया ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी पर रहे विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है आयु वर्ग 8-11 लड़कियाँ (गुनश्री शर्मा, यक्षिता और औषिका डोगरा, निहारिका श्रीवास्तव), 8-11 लड़के (विनायक, निहाल, दीपेश कुमार), 11-14 लड़कियाँ (अंकिता, तनीषा, मनीषा), 11-14 लड़के (राम कुमार और सार्थक खजुरिया, कार्तिक शर्मा, कृष्णा), 14-17 लड़कियाँ (हिमांशी धींगरा, ईसा, ज्योति), 14-17 लड़के (अभय मिश्रा, अंकित, आदित्य राणा), 17-21 लड़कियाँ (सैजल सूद, चारू गर्ग, बेबी), 17-21 लड़के (पिंटू भार्गव, विनय कुमार, अंकुश), 21-25 लड़कियाँ (वंदना धीमान, आरती और ज्योति, सुनीता), 21-25 लड़के (प्रभाकर, श्रेयस मार्कण्डेय मारकंडे, परमजीत मौर्य), 25-35 महिलायें (गीता, ताशी, गरिमा), 25-35 पुरूष (अनुराग अरोड़ा, रविन्द्र कुमार, बिजेंद्र सिंह), 35-50 महिलायें (अरुणा, शिवानी, अकल कला), 35-50 पुरूष (हरजीत सिंह, राम गोपाल, रूपिंदर सिंह), स्पेशल कटेगरी महिलायें (शकुंतला रानी, लता रानी और सरोजिनी शर्मा, सीता मेहरा) ।
मेहरा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पटियाला होने वाली 43वीं राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसके इलावा यहाँ कल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रवाल जी वशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन के चैयरमेन श्री एम०के० वीरमानी, प्राचार्य राजकीय योगा कॉलेज डॉ० महेंद्र सिंह, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के आयोजक सचिव रमन कुमार, डीएस बेदी निदेशक एवं प्राचार्य शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, कंपीटिशन गुरू इंस्टिट्यूट की सयोंजक रागिनी सिंह, चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद जैन, महेन्द्र सिंह कम्बोज, महासचिव राजीव कुमार और आयोजक एवं प्रैस सचिव कुलदीप मेहरा, खजांची विकास खजूरिया, नवीन कुमार, रामपाल ऐरी, मोहिंदर कौर, डॉ अनीस गर्ग आदि सम्मानित सदस्य उपस्तिथ रहे।