गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार प्रो. एम.एस. तुरान ने कहा कि हर उम्र के व्यक्ति को खेलों में भाग लेना चाहिए। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि समरसता भी बढ़ती है। खेल मानव के जीवन में खुशियां लाने में अह्म भूमिका निभाते हैं। प्रो. एम.एस. तुरान विश्वविद्यालय के खेल विभाग के सौजन्य से कर्मचारियों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. कुलदीप बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रो. एम. एस. तुरान नेे कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय होने के बावजूद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में खेलों के प्रति बेहतरीन माहौल है। यहां विद्यार्थियों के साथ-साथ कर्मचारी भी खेलों में न केवल रुचि रखते हैं बल्कि बड़ी प्रतियोगिताओं में जाकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना खेल विभाग का शानदार प्रयास था। कर्मचारियों ने इन प्रतियोगिताओं का खूब आनंद लिया। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश भी खेलों के क्षेत्र में विश्व में पहचान बना रहा है। उन्होंने खेलों के लिए विश्वविद्यालय में हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रो. तुरान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
खेल निदेशक डा. एस.बी. लुथरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन में उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का भरपूर साथ मिला। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए 16 समन्वयक बनाए थे।
वॉलीवॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्तर के मैच में गेट क्रेशर की टीम ने कुरी चेलेंजर्स की टीम को 2-1 से हराया। फाइनल मैच में रमन वेरियर्स की टीम ने टेसला टोर्नाडोस की टीम को 2-1 से हराया। फुटबाल प्रतियोगिताओं में रमन वेरियर्स की टीम ने गेट क्रेशर की टीम को 4-1 से हराया तथा टेसला टोर्नाडोस की टीम तृतीय स्थान पर रही। संदीप राणा को बेस्ट फुटबॉल प्लेयर तथा महेन्द्र को बेस्ट बॉलीवॉल प्लेयर घोषित किया। इस अवसर प्रो. आर.के. गुप्ता, डा. राजीव तमक, डा. सुजाता सांघी, डा. एस.एस. जोशी, डा. विकास, डा. कपिल, डा. मनोज मेडल, एस.एल. सैनी, मुकेश कुमार, राजबीर मलिक, दिनेश चुघ, संदीप गौरी, बृजलाल, बॉलीवॉल रेफरी फूल कुमार व सुरेश कुमार तथा फुटबाल रेफरी आशीष सिंधु, जितेन्द्र, विक्रम, विनोद व अशोक कुमार मौजदू रहे।