मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़ : इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को पड़ने जा रहा है। इससे पहले 2018 में सूर्य ग्रहण 15 फरवरी और 13 जुलाई को हुआ था।
इस सूर्य ग्रहण से सिंह, वृश्चिक, तुला और कुंभ राशि वालों पर असर पड़ सकता है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या और श्रावण मास की हरियाली अमावस भी है।
4 राशियों के लिए साल का आखिरी सूर्यग्रहण शुभ और फलदायी रहने वाला रहेगा। ये राशियां मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि होंगी। 3 राशियों पर भारी है ग्रहण, साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि में होने जा रहा है जिसके कारण से कर्क, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं रहेगा।
यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा vr% भारत में ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल नहीं माना जाएगा। इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिम एशिया, दक्षिण कोरिया, मॉस्को, चीन जैसे कई देशों के लोग देख पाएंगे।
अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.32 मिनट पर शुरू होगा और लगभग 5 बजे समाप्त होगा। भारत में इस आंशिक सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले 1.32 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
हिंदू शास्त्रों में गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण नहीं देखने के लिए कहा जाता है। दरअसल, इसका बुरा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। मान्यता के अनुसार किसी भी ग्रहण का असर पूरे 108 दिनों तक रहता है। विज्ञान भी इस बात को स्वीकार करता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणों से होने वाले बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।
कैसे बनता है सूर्य ग्रहण
जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आ जाता है तो इस दशा में सूर्य पर छाया पड़ती है जिसे सूर्य ग्रहण कहते है। चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ और किसी भी तरह का शुभ कार्य हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार वर्जित माना जाता है। सूर्य ग्रहण लगने के पहले यानि जब सूतक काल शुरू हो जाए तो खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते रखने पर ग्रहण का असर नहीं होता है।
मान्यता है कि गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए और जब तक ग्रहणकाल का असर रहें तब घर के बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। साल 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे, जिसमें पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को होगा।