अमित तोमर : एक शोध के अनुसार भारत में प्रतिदिन लगभग 2500 कन्या भ्रूण हत्या होती है। निश्चित ही यह आंकड़ा गलत है क्योकि यदि भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी और इनफर्टिलिटी सेंट्रो का बढ़ता कारोबार देखे तो आप अंदाज़ा भी नही लगा सकते कितनी बड़ी संख्या में भ्रूण हत्या बढ़ रही है। यह घिनोना कारोबार फैलता ही जा रहा है और सबसे शर्म की बात यह है कि कन्या भ्रूण हत्या गांव में नही अपितु शहरों में अधिक है जहाँ देश का कथाकथित शिक्षित वर्ग रहता है।
कन्या भ्रूण हत्याओ में सबसे आगे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली है।आज इन राज्यो में कंवारे लड़को की संख्या इस कदर बढ़ी है कि बंगाल, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और यहां तक कि बांग्लादेश से भी पत्नी खरीदी जा रही है। यदि गौर करे तो यही वो स्थान भी है यहाँ महिलाओं से दुराचार के मामले सर्वाधिक है।
आज समाज की यह नैतिक ज़िम्मेदारी है कि वो इस कुकृत्य के विरुद्ध खड़ा हो अन्यथा वो दिन भी दूर नही जब ऐसा होगा कि रक्षा बंधन और भैया दूज त्यौहार मनाने के लिए भारत में बहन- बेटिया नही बचेगी।