भोपाल : इस सदी के सबसे बड़े महाकुंभ का आयोजन महाकाल नगरी उज्जैन मैं 22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक लगने जा रहा है इस महाकुंभ में देश विदेश से लगभग छह से आठ करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है ऐसे में वहां के पर्यावरण एवं आनेवाले भक्तों के स्वास्थ्य की रक्षा की जवाबदारी सरकार के साथ साथ आमजन की भी होती है ऐसे में हम सामाजिक संस्थान की ओर से आने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पर्यावरण के प्रति एवं स्वच्छता के प्रति उनका जन जागरण कर इस सिंहस्थ के महापर्व को सफल बना कर पूरे विश्व को जलवायु परिवर्तन के खतरे से बचाने का संदेश देना चाहते हैं यह संदेश गौ- गोविंद स्वच्छ सिंहस्थ पद यात्रा के माध्यम से दिनांक 8 अप्रैल चैत्र नवरात्रि प्रथम दिवस गुड़ी पड़वा से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेगी वहां महाकाल बाबा का अभिषेक एवं पावन शिप्रा मैया का जलाभिषेक कर किया जाएगा साथ ही 22 अप्रैल से 21 मई तक पूरे सिहस्थ क्षेत्र में भ्रमण यात्रा एवं led प्रोजेक्टर फिल्म बनाकर कर जन जागरण चलाया जाएगा यह यात्रा स्वदेशी स्वालंबन संघ भारत के मार्गदर्शन में यात्रा प्रमुख हो गौ पुत्र श्री कृष्णानंद जी शुक्ला राष्ट्रीय प्रचार महामंत्री स्वदेशी स्वालंबन संघ भारत वह पूरे 45 दिन इस यात्रा में पैदल चलकर इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जन जागरण कर जनता से निम्न उद्देश्यों का संकल्प दिलाएंगे | इस यात्रा में कई पूज्य संत एवं सामाजिक संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी गोभक्त एवं आम जनता संमलित होगी|
इन उद्देश्यों के लिए पूर्व में भी इस यात्रा का आयोजन किया गया था पूर्व की यात्रा दिनांक 22 दिसंबर 2015 उज्जैन से 7 मार्च 2016 वाराणसी में समापन किया गया था यह यात्रा 77 दिन की होकर 1727 किलोमीटर की संपन्न गौ माता के आशीर्वाद से हुई है उसमें भी श्री कृष्णा नंद जी शुक्ला जी का जगह-जगह हजारों की तादाद में लोगों ने स्वागत सत्कार कर उनका और गौ माता का मान बढ़ाया था |
गौ- गोविंद स्वच्छ सिहस्थ पदयात्रा के उद्देश:–
1.स्वच्छ उज्जैन स्वच्छ महाकुंभ
2.धरती मॉ जहर मुक्त
3.गोहत्या मुक्त भारत
4.जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम
5.नशा मुक्त स्वस्थ्य मनुष्य
6.स्वच्छ भारत से स्वच्छ विश्व
7.घटना दुर्घटना से मानव सुरक्षा
8.पंचगव्य से रोजगार |
इस यात्रा का शुभारंभ इस प्रकार रहेगा
8 अप्रैल चैत्री नवरात्री प्रथम से भोपाल -सीहोर- आष्टा- सोनकच्छ- देवास- इंदौर- सांवेर के रास्ते सिहस्थ उज्जैन में२२, अप्रैल को पहुंचेगी | शुभारंभ 8 अप्रैल भोपाल समापन 21 मई 2016 महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन
इस पदयात्रा में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर इन पुनीत कार्य को तन+ मन+ धन से सफल बनावे |
यात्रा प्रमुख :-गौ पुत्र श्री कृष्णानंद शुक्ला राष्ट्रीय प्रचार महामंत्री स्वदेशी स्वावलंबन संघ भारत एवं सा.प.फा संस्थापक अध्यक्ष |
यात्रा मार्गदर्शक आदरणीय श्री राजेश शर्मा स्वदेशी जी सहयोगी संस्थान सामाजिक परिवर्तन फाउंडेशन मुंबई सेल्फ लाइव सोशल वेलफेयर सोसाइटीभोपाल सर्वदलीय गो रक्षा मंच भोपाल गायत्री शक्तिपीठ भोपाल
मार्गदर्शक संस्थान :स्वदेशी स्वालंबन संघ भारत |
पूर्व यात्रा संरक्षक मंडल :-महंत श्री श्री 108 श्री सीता वल्लभ शरण जू महाराज बडा अखाडा मैहर, श्री बालक दास जी महात्यागी पाटेश्वर पीठ बालोद , श्री रामदास जी महाराज, श्री पवन आनंद जी महाराज कपिलेश्वर गौशाला सहारनपुर |
मार्गदर्शक :-श्री आदरणीय राजेश शर्मा स्वदेशी जी संस्थापक स्वदेशी स्वावलंबन संघ भारत |
पूर्व यात्रा सहयोगी मंडल: श्री रामकृष्ण कुसमरिया जी कैबिनेट मंत्री बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ,श्री राजेंद्र शुक्ला जी मंत्री मध्य प्रदेश शासन ,श्री रवि कांत पांडे प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, श्री सहदेव सिंह जी तोमर उपाध्यक्ष SSSB अंबाह मुरैना ,श्री उदय प्रकाश जी मिश्रा पूर्व विधायक रीवा ,श्री रामनरेश शुक्ल अध्यक्ष SSSB सीधी, केशव शुक्ला, डॉक्टर निर्मला शुक्ला ,मनोज पांडेय, रवि कांत पांडे, इंद्र कुमार मिश्रा, शैलेंद्र अवस्थी ,महेंद्र कुमार पांडे, अशोक शुक्ला, संजय दुबे, ऋतु दीक्षित, सत्यम तिवारी, वरूण शर्मा, विवोद दुबे ,नरेंद्र त्रिपाठी, नवीन तिवारी ,हरिशंकर मिश्रा ,राज यादव ,महेंद्र पांडे ,रामबाबू मिश्रा ,चंद्रमणि त्रिपाठी ,अभिमन्यु यादव, एस के तिवारी आदि | यात्रा के द्वारा जन जागरण संकल्प इस प्रकार है पहली रोटी गौ माता को खिलाएें जैविक खाद का खेतों में प्रयोग करें पंचगव्य का दैनिक प्रयोग करें कम से कम एक गाय का पालन करें घटना दुर्घटना से बचने यातायात के नियमों का पालन करें पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए वाहन कम चलाएं गंदगी ना करे पॉलिथीन का उपयोग ना करें न जल ही जीवन है इसे व्यर्थ ना गवाएंमंदिरों में एवं घरों में अगरबत्ती का उपयोग बंद कर शिप्रा मैया में स्नान इको-फ्रेंडली करें |
विशेष निवेदन :-यात्रा में सम्मिलित जो भी महानुभाव होना चाहते हैं तुरंत संपर्क करें मोबाइल नंबर 845290 5098 : 898269 8029 whatsapp है 761991 5963