लुधियाना :- नवकिरण वूमेन वेलफेयर व बेलन ब्रिगेड की राष्टीय प्रधान आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने पंजाब कांगेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के उस ब्यान की निंदा की जिसमें उसने रोजी भट्ठल की बेकार सामान से तुलना करना ,पूरे महिला वर्ग, नारी शक्ति को अपमानित करना है।
एक सुझवान व पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान होने के नाते बाजवा को ऐसी ब्यानबाजी नहीं करनी चाहिए जिसमें महिलाओं का अपमान हों।
अनीता शर्मा ने कहा कि जो कोई नेता चाहे किसी भी पार्टी का हो अगर वे महिलाओं के खिलाफ ओछी बयानबाजी करेगा उसे महिला समाज कभी भी बर्दाश्त नही करेगा, और उसका समाज में पूरी तरह विरोध किया जाऐगा।