अमृतसर, 24 दिसंबर: दिल्ली में लडक़ी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों को मौत की सजा दिलवाने के लिए चल रहे आंदोलन की कवरेज करने वाले पत्रकारों पर लाठियां बरसाने खिलाफ अमृतसर में भी विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। समूह मीडिया कर्मचारियों की ओर से दी प्रेस कल्ब आफ अमृतसर (पीसीए) के नेतृत्व में हाल बाजार के बाहर एक रोष रैली की। रैली में मीडिया कर्मचारी माथे पर काली पट्टियां बांध कर शामिल हुए। इस रैली को अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन के नेताओं और वर्करों ने भी समर्थ दिया। रोष रैली के बाद मीडिया कर्मचारियों ने एक विशाल रोष मार्च का भी आयोजन किया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी मीडिया कर्मी दिल्ली सरकारी, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षत और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सभी टीवी चैनलों, प्रिंट मीडिया के कैमरा मैन, पत्रकार भारी संख्या में शामिल हुए।
दी प्रेस कल्ब आफ अमृतसर के अध्यक्ष राजेश गिल और अखिल भारतीय ह्यूमन राईट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हवा सिंह तंवर ने कहा कि एक ओर पुलिस प्रशासन देश के अंदर हो रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एंव बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही। इस तरह के विभिन्न अपराधिक मामलों में आरोपियों को सजाएं देने की जगह पुलिस प्रशासान राजनीतिक दबाव के तले आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह उनकों संरक्षण दे रहा है। अब पुलिस की धक्काशाही और प्रशासन की नाकामी के खिलाफ जब महिलाएं और युवा सडक़ों पर उतर कर सरकार के नाक में दम किये हुए है तो आदेंलनकारियों की कवरेज करने वाले मीडिया कर्मचारियों को दिल्ली सरकार की पुलिस लाठियों से पीट कर करवेज से दूर रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश का चौथा स्तंभ समझे जाने वाली मीडिया को भी अगर आजादी से काम नहीं करने दिया जाएगा तो पंजाब भर के मीडिया कर्मचारी सडक़ों पर उतर का सरकार को किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मचारियों के साथ धक्काशाही और अन्य किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। मीडिया की आजादी पर किसी को भी हमले की इजाजत नहीं दी जाएगी चाहे मीडिया पर हमला करने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मचारी हो जा फिर दिल्ली की केंद्र सरकार के रैपिड एक् शन फोर्स के कर्मचारी ही क्यों न हो। कलम चलाने वाले हाथ संघर्ष का रास्ता अपनाने से कभी भी पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर मीडिया और मानवीय अधिकार संगठन के नेताओं ज्योति ठाकुर, पंकज शर्मा, अनीता , प्रीति सिंह, राजन बब्बर, सुखवंत सिह समेत मीडिया के समूह कर्मचारी मौजूद थे।