पंचकूला 3 अक्तूबर-भाजपा पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष, मंडल के सक्रिय सदस्यों, एवं निश्चित कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला प्रशिक्षण प्रमुख दीपक शर्मा और प्रशिक्षण प्रमुख पूर्वी विरेंद्र गर्ग ने बताया कि संगठन विस्तार की दृष्टि से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लक्ष्मी भवन मनसा देवी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इसे सफल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन हो चुका है। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला कुरूक्षेत्र में संपन्न हो चुकी है। अब मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार से संगठन को मजबूत करने के लिए जानकारी दी जा रही है।