फरीदाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे हरियाणा में अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया। जिसमे फरीदाबाद में स्तिथ नेहरू कॉलेज, डी.ऐ.वी. कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज, मानव रचना यूनिवर्सिटी में अधिक से अधिक सदस्ये बनाये गए।
अभाविप ने फरीदाबाद में लगभग 2000 नए सदस्य बनाये व उन्हें अभाविप के प्रति जागरूक किया। नेहरू कॉलेज सदस्य्ता प्रमुख सौरभ नरवत ने बताया आज उन्होंने नेहरू कॉलेज में लगभग सभी कक्षाओं में जाकर अभाविप केनए सदस्य बनाये और उन्होंने अभाविप केकार्यों से अवगत कराया।
डी.ऐ.वी. कॉलेज के सदस्य्ता प्रमुख तरुण चौहान ने बताया की 6 अक्टूबर को अभाविप ने अधिकतम सदयता दिवस के रूप में मनाया जिसे सभी कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्ण किसी त्यौहार की तरह मनाया और अधिक से अधिक नए सदस्य को अभाविप से जोड़ा।
इस मौके पर नेहरू कॉलेज अध्यक्ष बलराम भारद्वाज, डी.ऐ.वी. कॉलेज के अध्यक्ष सूरज तेवतिया, विभाग संयोजक मनीष टोंगर जी, जिला छात्रा प्रमुख मीनू गोदारा जी,कुलदीप चौधरी,बबिता, गुंजन, मोहम्मद इश्तियाक, ज्योति डागर, योगेश जाखड़, विजय देशवाल, जय प्रकाश व अन्य अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।