भारतीय सेना ने बुधवार की रात पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। भारत के डीजीएमओ ने बताया कि घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना ने बुधवार रात सर्जिकल स्ट्राइक किया। इससे दुश्मन को काफी नुकसान हुआ है। सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड पर भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। ऑपरेशन में कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है।
सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान जीपीएस और कई अन्य चीजें बरामद हुई हैं जिनका संबंध पाकिस्तान से है। कई अातंकी भी पकड़े गए हैं जिन्होंने अपना संबंध पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से कबूल किया है। उन्होंने यह भी माना कि उनका प्रशिक्षण पाकिस्तान में हुआ है। डीजीएमओ ने पकड़े गए आतंकियों के डीएनए पाक को सौंपने की पेशकश की है। सर्जिकल ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
डीजीएमओ ने बताया कि भारतीय सेना ने इस साल घुसपैठक की 20 कोशिशों को नाकाम किया है। जम्मू-कश्मीर में पाक की तरफ से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन होता रहा है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह का आतंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस सैन्य ऑपरेशन की जानकारी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को इसकी जानकारी दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल को भी इसकी जानकारी दी गई है।
स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत ने पाकिस्तान के आंतकवादियों को उसके घर जाकर मारा। सभी भारतीय सैनिको का इस कार्य के लिए बहुत हार्दिक अभिनंदन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी को यही आशा है और भविष्य में हम सब मिलकर आंतकवाद को जड़ से खत्म करके रहेंगे। युद्ध कठिन है पर हर हिंदुस्तानी इसे जीतना चाहता है।