राजेन्द्र अग्रवाल : चंगेज खान मंगोलिया के राष्ट्रीय नायक हैं। मंगोलियन संसद के मुख्य द्वार पर उनकी बहुत बड़ी प्रतिमा सर्वाधिक प्रमुखता तथा सम्मान के साथ स्थित है। यह बड़ा भ्रम है कि चंगेज खाँ इस्लाम को मानते थे। वास्तव में चंगेज खाँ प्रकृति की पूजा करते थे। आसमान पिता तथा पृथ्वी माता। मंगोलिया का अर्थ भी स्थानीय भाषा में नीला आकाष है।
चंगेज खाँ के समय अर्थात् 12वीं व 13वीं षताब्दी में यूरोप बहुत पिछड़ा था तथा एषिया में भारत-चीन आदि देषों की विकसित सभ्यताएं विद्यमान थी। दोनों क्षेत्रों को जोड़ने का काम चंगेज खान ने किया। प्रसिद्ध व्यापयरिक मार्ग सिल्क रूट को प्रारम्भ करने का श्रेय चंगेज खाँ को जाता है। इस प्रकार पूर्व व पष्चिम को जोड़ने का बड़ा काम चंगेज खाँ ने किया।
चंगेज खाँ ने अपने राज्य में स्त्रिायों की सुरक्षा और सम्मान का काफी महत्व दिया था। यही कारण था कि उसकी शासन व्यवस्थाओं में मंगोल रानियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका हुआ करती थी। चंगेज खाँ के बाद उत्तराधिकारी तय करने में भी मंगोल रानियों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। स्त्रिायों को यह राजनीतिक महत्व चंगेज खाँ की ही देन थी।
दुनिया में पहली डाक सेवा तथा पेड़ की छाल को मुद्रा के रूप में प्रारम्भ करके भविष्य की कागजी नोट को जन्म देने का श्रेय भी चंगेज खाँ को जाता है। एक कबीले से निकले चंगेज खाँ ने 12वीं षतााब्दि में विभिन्न धार्मिक पद्धतियों को मानने वाले वर्गों को अपने साम्राज्य में आजादी के साथ रहने की व्यवस्था निर्माण की। मंगोलिया भारत का मित्रा देष है। चीन का पड़ोसी होने के बाद भी संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अन्य अनेक मंचों पर मंगोलिया भारत का साथ देता है। केवल 32 लाख की आबादी का वर्तमान मंगोलिया प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर तथा सांस्कृतिक विविधताओं से भरा देष है। लगभग आधी आबादी बौद्ध है तथा बुद्ध की भूमि भारत के प्रति उनके ह्नदय में गहरा सम्मान है।
मंगोलिया में भारत और भारत की प्रतीकों के प्रति गहरी श्रद्धा है। चाहे वह गंगा नदी हो या फिर भगवान बुद्ध।भारत की भांति मंगोलियावासी भी अतिथियों को देवस्वरूप मानते हैं और उनका काफी आदर-सत्कार करते हैं। इस प्रकार यदि हम मंगोलियावासियों के सामान्य व्यवहार को देखें तो उसमें भी भारतीयता की सुगंध मिलेगी।
क्या आप जानते हैं अंग्रेजों ने आर्यों के भारत आने की एक मिथ्या कहानी रची थी
(यह लेख भारतीय धरोहर से लिया गया हे हम उनके बहुत आभारी हैं)